Author: cgvistaarnews
नई दिल्ली: PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में अपने 25 साल पूरे होने के मौके पर बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने 25 वर्षों के राजनीतिक सफर को याद करते हुए कहा कि देश ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और इसलिए देश के प्रति उनका दायित्व भी सबसे अधिक है। ‘देश ने मुझे बहुत कुछ दिया, मेरा दायित्व भी अधिक’ पीएम मोदी ने कहा कि वह देश के हर नागरिक के विश्वास और योगदान को अपनी सबसे बड़ी पूंजी मानते…
CG School Holiday 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्योहारों का सीजन शुरू होने के साथ ही स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार तीनों मौकों पर कुल 15 दिनों की छुट्टी मिलेगी। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दशहरा और दीपावली पर 5-5 दिन, जबकि शीतकालीन अवकाश भी 5 दिनों का रहेगा। इससे छात्रों और शिक्षकों को त्योहारों के दौरान छुट्टी की योजना बनाने में आसानी होगी। CG School Holiday: दशहरा पर 5 दिन की छुट्टी छत्तीसगढ़ के…
CG News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नेशनल हाईवे-43 पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बतौली थाना क्षेत्र के चिरंगा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खराब हालत में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल है। सेकेंड शिफ्ट की ड्यूटी से लौट रहे थे तीनों युवक जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक सिलसिला स्थित कुदरगढ़ी एलुमिना फैक्ट्री में काम करते थे। सोमवार रात सेकेंड शिफ्ट की ड्यूटी खत्म करने के बाद तीनों एक बाइक पर सवार होकर…
Pitru Paksha : नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को पूर्वजों को समर्पित विशेष अवधि माना जाता है। इस दौरान लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति और तृप्ति के लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म करते हैं। पितृ पक्ष के दौरान मृत्यु को लेकर भी लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। सबसे प्रमुख सवाल यह है कि क्या पितृ पक्ष में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने से उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है? धार्मिक मान्यताओं और गरुड़ पुराण से जुड़ी व्याख्याओं के अनुसार, केवल किसी विशेष तिथि, पक्ष या समय में मृत्यु…
CG Weather Today रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को दिनभर तेज धूप के चलते गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। हालांकि, शाम के समय आसमान में बादल छाने से कुछ राहत मिली। वहीं मुंगेली और बलरामपुर में हल्की बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल उल्लेखनीय बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। CG Weather Today:…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद सड़क निर्माण और सुधार कार्यों को गति देने की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने धमतरी जिले में सड़क विकास से जुड़े 6 महत्वपूर्ण कार्यों के लिए 101 करोड़ 23 लाख 55 हजार रुपए की निविदाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में पांच प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण और आमदी नगर पंचायत में फोरलेन गौरव पथ निर्माण व सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल है। लोक निर्माण मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने इन कार्यों की निविदाएं स्वीकृत की हैं। साथ ही धमतरी क्षेत्र…
CG News : रायपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा ऐन वक्त पर स्थगित कर दिया गया है। वे भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 7 और 8 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर आने वाले थे। हालांकि, अब निर्वाचन आयोग ने इस प्रस्तावित दौरे को टाल दिया है। ‘अपरिहार्य कारणों’ से स्थगित हुआ दौरा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही थीं। रायपुर स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय ने दौरा स्थगित होने की जानकारी राज्य सरकार के शिष्टाचार विभाग को आधिकारिक पत्र…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के BJP विधायक और लोकप्रिय कलाकार Anuj Sharma का मोबाइल नंबर हैक/कम्प्रोमाइज होने की जानकारी सामने आई है। विधायक ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों को इसकी जानकारी दी और साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की है। विधायक अनुज शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए बताया कि उनके मोबाइल नंबर का किसी अन्य व्यक्ति द्वारा गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उनके नंबर से लोगों को कॉल या मैसेज कर पैसों की मांग किए जाने की आशंका है। अनुज शर्मा ने लोगों से की ये अपील…
Horoscope मेष राशि- आपका दिन काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। करियर के मामले में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है। वृषभ राशि- सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें। दिन रोमांटिक रहेगा। आज का आपका दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। इन्वेस्टमेंट को लेकर स्ट्रेटजी बनाने पर ध्यान दें। मिथुन राशि- लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों को आज ही प्रेम जीवन में आ रही दिक्कतों पर फोकस करना चाहिए। फिट रहने पर फोकस रखें। आज का दिन आलस भरा साबित हो सकता है। कर्क राशि- काम को समय…
रायपुर, 06 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में आयोजित इस दो दिवसीय रोजगार मेले के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। राज्य स्तरीय रोजगार मेले का मुख्य कार्यक्रम 8 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
