Author: cgvistaarnews

CG NEWS : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वन विभाग की टीम के साथ मारपीट और वनकर्मियों को कई घंटे तक बंधक बनाए रखने का मामला सामने आया है। घटना बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के तमोरा जंगल की बताई जा रही है। जंगली सूअर के शिकार की सूचना पर जांच के लिए पहुंची वन विभाग की टीम को करीब 40 से 50 महिला-पुरुषों ने घेर लिया। आरोप है कि भीड़ ने वनकर्मियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट और गाली-गलौज की। जंगली सूअर के शिकार की सूचना पर पहुंची थी टीम जानकारी के मुताबिक, घटना बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के तमोरा ग्राम के पास…

Read More

RBI Repo Rate Hike: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच बड़ा फैसला लिया है। RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके बाद रेपो रेट 5.25 प्रतिशत से बढ़कर 5.50 प्रतिशत हो गया है। करीब 44 महीने बाद RBI ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। रेपो रेट बढ़ने से बैंकिंग लोन की ब्याज दरों पर असर पड़ सकता है और होम लोन व कार लोन लेने वाले ग्राहकों की EMI बढ़ सकती है। 44 महीने बाद बढ़ा रेपो रेट RBI…

Read More

नई दिल्ली: CEC Appointment Law: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को चुनौती देने वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर सुनवाई की संभावना बन गई है। सुप्रीम कोर्ट के 23 सितंबर के विभाजित फैसले (Split Verdict) को वापस लेने की मांग वाली अर्जी पर बुधवार को वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायण ने जल्द सुनवाई की मांग की। इस पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि वह इस मामले पर विचार करेंगे। क्या है पूरा मामला? मामला मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और…

Read More

Captain Smit Machhar: अमेरिकी संसद में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में एक प्रस्ताव पेश किया गया है। फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 30 सितंबर को हुए कथित आतंकी हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। प्रस्ताव में विमान में सवार करीब 174 यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके योगदान की सराहना की गई है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में प्रस्ताव अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पेश किए गए प्रस्ताव में कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की प्रशंसा की गई। प्रस्ताव के मुताबिक, 30…

Read More

CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में एक आवारा सांड के आतंक से लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि सांड ने अलग-अलग स्थानों पर करीब 15 लोगों पर हमला किया, जिसमें पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कल्पना पटेल समेत कई लोग घायल हुए हैं। घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सांड बच्चे को गोद में लिए एक बुजुर्ग पर अचानक हमला करता दिखाई दे रहा है। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं कल्पना पटेल को भी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निपटारे में चार साल से अधिक की देरी के मामले में कड़ा कदम उठाया है। सरकार ने द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) को तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। विमानन संचालनालय ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत कंपनी के खिलाफ यह कार्रवाई की है। मामला मई 2022 में रायपुर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हुए राज्य शासन के हेलीकॉप्टर से जुड़ा है। हेलीकॉप्टर का बीमा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से कराया गया था और बीमा प्रीमियम का पूरा भुगतान किया गया था। हादसे के बाद शासन ने बीमा दावा पेश किया,…

Read More

CG Electricity Bill : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब पात्र उपभोक्ता 31 दिसंबर 2026 तक योजना का लाभ उठा सकेंगे। पहले इसकी अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 निर्धारित थी। योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को पुराने बकाया बिजली बिलों के निपटारे के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार मूल राशि और अधिभार में छूट का लाभ मिलेगा। अवधि बढ़ने से बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं को भुगतान और समाधान के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। किन उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ?…

Read More

CG NEWS : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में डायल 112 के आरक्षक की मौत का मामला सामने आया है। रुद्री थाना क्षेत्र स्थित डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतक की पहचान ओमप्रकाश सोनवानी के रूप में हुई है, जो डायल 112 में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। नाइट ड्यूटी के दौरान हुई घटना जानकारी के मुताबिक, कुरूद निवासी ओमप्रकाश सोनवानी की बीती रात डायल 112 कंट्रोल रूम में नाइट ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान ही उसने कथित तौर पर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी सामने आने के बाद…

Read More

नई दिल्ली। Smriti Mandhana-Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम में कप्तानी को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। हरमनप्रीत कौर ने सभी प्रारूपों की कप्तानी छोड़ दी है, जिसके बाद बीसीसीआई ने स्मृति मंधाना को भारतीय महिला टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। इसी बीच टीम के ड्रेसिंग रूम को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। स्मृति-हरमन के बीच सबकुछ ठीक नहीं? रिपोर्ट के मुताबिक, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच पिछले कुछ समय से कप्तानी को लेकर तनाव की स्थिति थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से दावा किया गया है कि दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से…

Read More

नई दिल्ली। Kashmera Shah Statement: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर पिछले कुछ समय से खबरें सामने आती रही हैं। अब गोविंदा की बहू और कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने कोमल रानी पर इशारों-इशारों में तंज कसा है। कश्मीरा ने अपने नए प्रोजेक्ट की फाइनेंसिंग को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसके बाद उनकी बातों की चर्चा होने लगी है। नए प्रोजेक्ट के लिए ग्रीस जाएंगी कश्मीरा दरअसल, कश्मीरा शाह को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने उनसे उनके ट्रैवल प्लान के बारे में सवाल किया।…

Read More