Author: cgvistaarnews
नई दिल्ली: Shubman Gill ICC Player of the Month Award 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने उन्हें सितंबर 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। इस पुरस्कार की दौड़ में गिल ने भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के स्टार क्रिकेटर सिकंदर रजा को पीछे छोड़ दिया। इस जीत के साथ गिल पांचवीं बार यह पुरस्कार हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। गिल ने सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में…
मुंबई: Rakhi Sawant On Mr Faisu Wedding: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिस्टर फैसू यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब के मदीना में तान्या के साथ निकाह कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। 10 अक्टूबर 2026 को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी थी। उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इस बीच बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी फैसू की शादी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में जन्नत जुबैर का जिक्र करते हुए ऐसा तंज कसा, जिसका वीडियो…
जगदलपुर: Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में शिक्षक की कमी से नाराज शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित स्कूल के बच्चों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। आड़ावाल स्थित स्कूल के बच्चे पढ़ाई के लिए शिक्षक की मांग करते हुए स्कूल छोड़कर सड़क पर उतर आए। बच्चों के इस कदम से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। वहीं, स्कूल के अन्य शिक्षक बच्चों को समझाने और उन्हें वापस स्कूल लाने की कोशिश में जुटे रहे। कई महीनों से कर रहे शिक्षक की मांग दरअसल, पूरा मामला जगदलपुर के आड़ावाल स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित स्कूल का है। जानकारी…
अंबिकापुर: Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से छह अपचारी बालकों के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर थाना क्षेत्र के कन्या परिसर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी में रहने वाले छह बालकों ने कथित तौर पर फरार होने के दौरान जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने रसोइया पर गर्म खाना फेंक दिया और सुरक्षा में तैनात गार्ड को कमरे में बंद कर दिया। घटना के बाद पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने बालकों की तलाश शुरू की। अब तक दो बालकों को पकड़ लिया गया है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी…
रायपुर: Chhattisgarh Sugarcane Bonus 2026: छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों के लिए दिवाली से पहले राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने गन्ना किसानों को मिलने वाले बोनस की दर 355 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 31,022 गन्ना विक्रेता किसानों को लगभग 51.09 करोड़ रुपये का बोनस मिलेगा। इससे किसानों को आर्थिक मदद मिलने के साथ ही आगामी फसल की तैयारी करने में भी सहूलियत होगी। राज्य के चारों सहकारी शक्कर कारखानों में पेराई सत्र 2025-26 के दौरान हुई…
नई दिल्ली: CJP Leaders Detained: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं को एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। 13 अक्टूबर की सुबह दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे समेत अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि ये नेता राष्ट्रीय ध्वज लेकर जंतर-मंतर के आसपास प्रदर्शन करने पहुंचे थे, जबकि वहां विरोध प्रदर्शन और सभा करने की अनुमति नहीं थी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने की कोशिश के बाद यह कार्रवाई की गई। घटना…
नई दिल्ली: India GDP Growth Rate 2026-27: वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2027-28 के लिए भी भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है। आईएमएफ के इस अनुमान से भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत स्थिति और घरेलू मांग की अहमियत सामने आती है। खाड़ी देशों में जारी संघर्ष, अमेरिका के टैरिफ और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य में सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के 2292 पदों और शिक्षक भर्ती के 1654 पदों से संबंधित विस्तृत विज्ञापनों में दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता में संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में लोक शिक्षण संचालनालय ने शुद्धि पत्र जारी कर पात्र दिव्यांगता श्रेणियों का विस्तार किया है। इस फैसले से निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन का अवसर मिल सकेगा। दोनों भर्तियों को मिलाकर कुल 3946 पद हैं। हालांकि, संशोधित पात्रता के तहत आवेदन करने…
रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला छत्तीसगढ़ में उच्चस्तरीय जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई दिशा देने के साथ ही वैज्ञानिक नवाचार और संक्रामक रोगों की रोकथाम के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस प्रयोगशाला के माध्यम से संक्रामक रोगजनकों की पहचान, उनके वैज्ञानिक अध्ययन, वैक्सीन एवं उपचार संबंधी अनुसंधान तथा उन्नत नैदानिक तकनीकों के विकास को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ में वैज्ञानिक अनुसंधान, जैव-प्रौद्योगिकी और…
12 राशियों का दैनिक Horoscope 1. मेष राशि (Aries) आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में सोच-समझकर फैसला लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में कोई काम न करें। शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9 2. वृषभ राशि (Taurus) आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद बन सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6 3. मिथुन राशि (Gemini) आज आपके लिए नए अवसर…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
