Author: cgvistaarnews
रायपुर: CG Nursing Paramedical Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और उनसे संबद्ध अस्पतालों में 6300 से अधिक नर्सिंग और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। इन पदों पर भर्ती के लिए करीब चार साल पहले शासन से मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन आरक्षण रोस्टर तय नहीं होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अब चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से रोस्टर तैयार किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ व्यापमं (CG Vyapam) के माध्यम से…
CG Cabinet Meeting : रायपुर, 7 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक रविवार, 11 अक्टूबर को होगी। बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित की जाएगी। अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा*l…सुशासन और सर्वव्यापी विकास का नया दौर. बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। हालांकि, कैबिनेट के एजेंडे में शामिल विषयों की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर प्रदेश की…
CG RERA रायपुर। छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने प्लॉट खरीदारों के हित में दो अहम फैसले सुनाए हैं। सेजबहार स्थित वात्सल्य डेवलपर्स को आबंटी की जमा राशि ब्याज समेत 33.70 लाख रुपये लौटाने का आदेश दिया गया है। वहीं, बिना रेरा पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पैसा लेने के बाद भी नहीं दिया प्लॉट का कब्जा मामला रायपुर के सेजबहार स्थित वात्सल्य डेवलपर्स से जुड़ा है। आबंटी ने वर्ष 2012 में आवासीय प्लॉट के लिए अनुबंध किया था और 2012 से 2015 के बीच कुल 15 लाख…
CG NEWS : तखतपुर। छत्तीसगढ़ के तखतपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला 100 फीट से अधिक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को इतनी ऊंचाई पर देखकर आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई और मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक टावर पर मौजूद रही महिला प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला काफी देर तक मोबाइल टावर के ऊपर मौजूद रही। स्थानीय लोगों ने उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। महिला को सुरक्षित नीचे उतारना पुलिस और प्रशासन…
रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने और सतत ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’ के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। चयनित व्यक्ति अथवा संस्था को एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। राज्य में ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं समर्पित योगदान को पहचान और सम्मान देने के उद्देश्य…
CG NEWS : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ऑनलाइन सामान की डिलीवरी के दौरान युवती से दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर रामानुजगंज थाना पुलिस ने आरोपी डिलीवरी बॉय पंकज बंजारा को गिरफ्तार किया है। डिलीवरी के दौरान हुई थी मुलाकात पुलिस के मुताबिक, आरोपी सूरजपुर जिले के प्रेमनगर का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। ऑनलाइन सामान की डिलीवरी के दौरान उसकी मुलाकात एक युवती से हुई थी। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए…
रायपुर, 7 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में शासन प्रमुख के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में सेवा, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की भावना से ओतप्रोत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के जिला मुख्यालयों सहित कुल 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक को भी ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के रूप में विकसित…
रायपुर, 7 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर की सफल यात्रा के बाद आज रायपुर लौटा। तीन दिवसीय इस दौरे में प्रदेश को ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं प्राप्त हुईं। किसी एक विदेश यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को मिले यह अब तक के सबसे बड़े निवेश प्रतिबद्धताओं में शामिल हैं। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा प्रथम ‘सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम-2026’ में भागीदारी के लिए देश से केवल छत्तीसगढ़ और हरियाणा का चयन किया गया था। सिंगापुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ ने ₹41,750 करोड़ के एआई-रेडी डेटा सेंटर…
रायपुर,07 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक पहुँचकर आम जनता के जीवन में अभूतपूर्व सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की इसी कड़ी में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज सुबह जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुँचकर जमीनी स्तर पर शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और हितग्राहियों से सीधा संवाद कर उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली। मंत्री श्री वर्मा…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरकारी नौकरी लगाने और ट्रांसफर कराने के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली लोगों का करीबी बताते हुए लोगों को झांसे में लिया। इनमें से एक आरोपी ने खुद को गृह मंत्री का निज सहायक बताकर एक युवक से 70 हजार रुपये ले लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गृह मंत्री का निज सहायक बताकर लिया 70 हजार पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी बोस्टो तांडी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
