Author: cgvistaarnews
रायपुर। CG Education News: छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए राहत की खबर है। अब शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़े जरूरी काम के लिए उन्हें बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल और निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में लाया गया है। नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक दस्तावेज और परीक्षा से संबंधित सेवाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाएंगी। इन सेवाओं के लिए अधिकतम 60 दिवस की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इन…
बालोद। CG Acid Attack: छत्तीसगढ़ के बालोद शहर में युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में युवती के कथित प्रेमी यश कुमार सोनकर और उसके दोस्त करण कुंजाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवती के किसी अन्य युवक से संबंध और शादी से इनकार करने से नाराज यश ने करीब तीन महीने पहले ही एसिड अटैक की साजिश रची थी। पुलिस जांच में सामने आया कि यश के कहने पर उसके दोस्त करण ने युवती पर एसिड फेंका और वारदात के बाद…
बिलासपुर। CG High Court News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायत कर्मचारियों की पेंशन से जुड़ी याचिकाओं पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पंचायतों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की सिंगल बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता पेंशन पाने का कोई वैधानिक अधिकार स्थापित नहीं कर सके। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पंचायत कर्मचारी सरकारी कर्मचारी नहीं हैं और उनकी सेवा शर्तें अलग नियमों के तहत संचालित होती हैं। क्या था पूरा मामला? यह मामला प्रदेश की अलग-अलग जनपद पंचायतों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़ा था। याचिकाकर्ताओं ने लंबे…
बिलासपुर। CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चोरी के एक मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सस्पेंडेड पुलिस आरक्षक ने कथित तौर पर नशे की जरूरत पूरी करने के लिए अपने ही घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ली। इस वारदात में उसके दो दोस्त भी शामिल थे। सकरी पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवर, नगदी और वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक बरामद की गई है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड…
रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. राज्य शासन ने बरसात के बाद सड़कों के निर्माण में तेजी लाने की तैयारी पूरी कर ली है। लोक निर्माण विभाग ने धमतरी जिले में 6 कार्यों के लिए कुल 101 करोड़ 23 लाख 55 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी दी है। इनमें पांच सड़कों के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण तथा आमदी नगर पंचायत में फोरलेन गौरव पथ एवं सौंदर्यीकरण का काम शामिल है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने नए कार्यों की निविदा मंजूर करते हुए धमतरी संभाग के कार्यपालन अभियंता को चयनित ठेकेदारों और निर्माण…
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के जंगलों और वन्यजीव संपदा को वैश्विक पर्यटन से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve का दौरा किया। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवास के प्रबंधन और पर्यटक सुविधाओं की आधुनिक व्यवस्था का अवलोकन किया। साय ने कहा कि सिंगापुर के अनुभवों से सीख लेकर छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुरूप इको-टूरिज्म का ऐसा मॉडल विकसित किया जा सकता है, जिसमें संरक्षण के साथ पर्यटन और रोजगार को भी गति मिले। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व का दौरा कर वन्यजीव…
CG NEWS : जांजगीर-चांपा।छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में महिला पुलिस आरक्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। वायरल वीडियो में महिला आरक्षक पुलिस लाइन कार्यालय के बाथरूम और परिसर की सफाई करती हुई नजर आ रही हैं। महिला आरक्षक ने इस दौरान पुलिस विभाग के RI पर प्रताड़ना और ज्वाइनिंग नहीं देने सहित गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी ने महिला आरक्षक और RI दोनों से जवाब तलब किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद जो भी दोषी…
अंबिकापुर। Ambikapur-Nizamuddin Express : सरगुजा के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी। अंबिकापुर से दिल्ली के लिए ट्रेन का दूसरा साप्ताहिक फेरा शुरू हो गया है। सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर अतिरिक्त फेरे का शुभारंभ किया। इस अतिरिक्त फेरे के शुरू होने से अंबिकापुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने के लिए पहले की तुलना में अधिक विकल्प मिलेंगे। लंबे समय से अतिरिक्त फेरे की मांग कर रहे यात्रियों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा फायदा अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का…
रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों की वास्तविक स्थिति और फसल रकबे का सटीक रिकॉर्ड तैयार करने के लिए राजस्व विभाग अक्टूबर में गिरदावरी की प्रक्रिया पूरी करेगा। इस बार गिरदावरी में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। खेतों की ड्रोन के जरिए जियो मैपिंग कर डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है, वहीं मैदानी अमला भी खेत-खेत पहुंचकर फसल और बुवाई की स्थिति दर्ज कर रहा है। प्रशासन का उद्देश्य फसल के वास्तविक रकबे और स्थिति का सटीक आकलन करना है। इससे किसानों को सरकारी योजनाओं, फसल बीमा, मुआवजा और अन्य कृषि सुविधाओं का लाभ पारदर्शी…
Raipur Crime रायपुर। कांग्रेस नेता को गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर की तलाश तेज कर दी गई है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। यह इनाम पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र तारकेश्वर पटेल के निर्देश पर घोषित किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने लोगों से…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
