Author: cgvistaarnews
रायपुर, 08 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर है। जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम कंडोरा में फिजियोथेरेपी कॉलेज शुरू करने की तैयारी की जा रही है। करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित हाईस्कूल भवन में प्रारंभिक रूप से कॉलेज का संचालन किया जाएगा। कॉलेज में 50 सीटों पर इसी शैक्षणिक सत्र से प्रवेश प्रारंभ करने की तैयारी है। इस पहल से जिले के विद्यार्थियों को फिजियोथेरेपी जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर…
रायपुर 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ की लाखों माताओं-बहनों के आर्थिक स्वावलंबन, आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को मजबूत कर रही महतारी वंदन योजना ने आज एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रम में योजना की 32वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67 लाख 38 हजार 217 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 632 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत माताओं-बहनों को अब तक दी गई आर्थिक सहायता की राशि 20708 करोड़ रुपये से अधिक हो…
Bhilai Fire News : भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित हथखोज औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। श्री श्याम केमिकल्स में दोपहर करीब 11 से 12 बजे के बीच आग लगने के बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में रखे केमिकल से भरे 50 से ज्यादा ड्रम और दो टैंकर भी आग की चपेट में आ गए। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान…
CG NEWS : बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गरबा आयोजनों की तैयारियों के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। वीडियो में गरबा परिधान पहने कुछ युवतियां धूम्रपान करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, वीडियो को लेकर यह दावा भी किया जा रहा है कि कुछ युवतियां कथित तौर पर हथियार लहराती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की वास्तविकता, स्थान और उसमें दिखाई दे रही गतिविधियों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। गरबा आयोजन के पास का बताया जा…
Chhattisgarh Coal Levy Scam : रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले की जांच अब कोयला परिवहन से आगे बढ़कर लौह अयस्क और आयरन पैलेट के परिवहन तक पहुंच गई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 5 अक्टूबर 2026 को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किए गए छठे पूरक अभियोग पत्र में आयरन पैलेट के परिवहन पर प्रति टन 100 रुपये की कथित अवैध वसूली का उल्लेख किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, कथित व्यवस्था में कोयला परिवहन पर 25 रुपये प्रति टन और आयरन पैलेट परिवहन पर 100 रुपये प्रति टन की वसूली किए जाने का आरोप…
CG NEWS : सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग दो महिलाओं को चोरी के आरोप में घेरकर उनके साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के बाद साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। चोरी का आरोप लगाकर महिलाओं को पीटा जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़कापारा स्थित साप्ताहिक बाजार का बताया जा रहा है। यहां मौजूद कुछ लोगों ने दोनों महिलाओं पर मोबाइल फोन और हजारों रुपये चोरी करने का आरोप…
Surajpur Murder Case : सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बहुचर्चित मां-बेटी हत्याकांड में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं चौथे दोषी आर्यन विश्वकर्मा को प्राकृतिक मृत्यु तक उम्रकैद की सजा दी गई है। चारों आरोपियों को हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी ठहराया गया था। मामले की सुनवाई न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट में हुई। इससे पहले 29 सितंबर को कोर्ट ने चारों आरोपियों को दोषी करार दिया था। इसके बाद सजा के बिंदु…
Mahadev Betting App Case : नई दिल्ली। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप सिंडिकेट मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट से बड़ा खुलासा हुआ है। टीवी एंकर और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा ने कथित तौर पर महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोशन से मिली रकम में से 1.20 करोड़ रुपये स्वेच्छा से ED को सौंप दिए हैं। एजेंसी की जांच के मुताबिक, शेफाली बग्गा को अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप के प्रमोशनल वीडियो बनाने के लिए कुल करीब 1.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। प्रमोशनल वीडियो के बदले मिले थे 1.50 करोड़ रुपये ED की जांच में सामने…
नई दिल्ली। Ravindra Jadeja On Ajit Agarkar: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अजीत अगरकर का चीफ सेलेक्टर के तौर पर कार्यकाल खत्म होने के कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसा कमेंट किया, जिसने क्रिकेट जगत में चर्चाओं को हवा दे दी है। जडेजा ने BCCI की ओर से नए सेलेक्टर पद के लिए जारी पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछा कि इस पद के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है। उनके इस मजाकिया अंदाज वाले कमेंट को अजीत अगरकर के साथ उनके पुराने सिलेक्शन से जुड़े मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन है। महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त आज जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान DBT के जरिए प्रदेश की 67 लाख 38 हजार 217 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में 632 करोड़ 40 लाख रुपये ट्रांसफर करेंगे। 32वीं किस्त के बाद 20,708 करोड़ से ज्यादा का भुगतान महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी होने के बाद योजना के तहत अब तक महिला हितग्राहियों को किए गए कुल भुगतान का आंकड़ा 20,708 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
