Author: cgvistaarnews
CG Teacher Recruitment Exam 2026 रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के आरक्षण में कथित गड़बड़ी को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भर्ती परीक्षा पर रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस कृष्णराम महापात्र की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस आदेश के बाद 11 अक्टूबर को प्रस्तावित सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश में शिक्षक और सहायक शिक्षक के कुल 2,292 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।…
रायपुर।India Women vs Zimbabwe Women T20: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय महिला T20 क्रिकेट का रोमांच देखने का मौका मिलने जा रहा है। नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच 16, 18 और 20 अक्टूबर 2026 को मुकाबले खेले जाएंगे। तीनों मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। इन मुकाबलों को देखने के लिए टिकटों की बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी। दर्शक 250 रुपये से टिकट खरीदकर स्टेडियम में मैच का आनंद ले सकेंगे। 250 रुपये से शुरू होगी…
रायपुर: Voter Registration Campaign: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची को अपडेट करने और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुरू किए जा रहे इस अभियान के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों का दोबारा सत्यापन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में अभियान की जानकारी दी। इसके साथ ही पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के पंजीकरण पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। SIR के दौरान 24,99,823 मतदाताओं के नाम हटे छत्तीसगढ़…
Nobel Peace Prize 2026 : नई दिल्ली/ओस्लो। दक्षिण अफ्रीका की मानवाधिकार विशेषज्ञ और न्यायविद नवनीतम ‘नवी’ पिल्लै को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। नॉर्वे की नोबेल समिति ने 9 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। उन्हें शांति को बढ़ावा देने, अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत करने और युद्ध अपराधों के दोषियों को जवाबदेह ठहराने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है। भारतीय मूल की नवी पिल्लै का जन्म दक्षिण अफ्रीका के डरबन में एक तमिल परिवार में हुआ था। उन्होंने रंगभेद के दौर में वकील के रूप में काम करते हुए राजनीतिक कैदियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अधिकारों…
नई दिल्ली:CJP Protest Breaking: दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है और राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इस बीच, 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने और दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों के रद्द होने का दावा भी किया जा रहा है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि किए बिना यात्रियों को इन्हें अंतिम जानकारी नहीं मानना चाहिए। CJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को…
रायपुर। CG IPS Transfer News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 18 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत 2021 से 2024 बैच के अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात अफसरों से लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय और विभिन्न जिलों में पदस्थ सीएसपी व एएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
रायपुर,7 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग, महानगर इकाई रायपुर द्वारा 9 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में भव्य ‘करम परब महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरवंश सिंह मिरी के नेतृत्व में युवा प्रभाग के पदाधिकारियों एवं समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें करम परब महोत्सव का आमंत्रण पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर समाजजनों का उत्साहवर्धन करने…
रायपुर। CG Weather Update 09 October 2026: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कुछ और हिस्सों से मानसून लौट चुका है। बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं, राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार 9 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि आने वाले दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। CG Weather Today: रायपुर में…
09 October 2026Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है. कुछ राशि के जातकों के लिए आज यानी 09 अक्टूबर का दिन काफी शुभ होने वाला है. तो वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अशुभ हो सकता है. आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज शुक्रवार का दिन है. मेष राशि- आपका दिन काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। करियर के मामले में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है। वृषभ राशि- सेहत…
रायपुर, 08 अक्टूबर 2026/ ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता और नियमित आमदनी का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। सरगुजा जिले के ग्राम लमगांव निवासी श्रीमती संध्या ने राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना से मिले सहयोग को अपनी मेहनत से सफल स्वरोजगार में बदल दिया है। वर्ष 2024 में योजना के तहत मिले अनुदान से उन्होंने अपने डेयरी व्यवसाय को आगे बढ़ाया। आज उन्हें प्रतिदिन लगभग 30 लीटर दूध प्राप्त हो रहा है। दूध की बिक्री से प्रतिमाह लगभग 30 हजार रुपये की आमदनी होती है, जिसमें चारा-पानी एवं अन्य खर्च निकालने के बाद करीब 15 हजार…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
