Author: cgvistaarnews
रायपुर, 4 अक्टूबर 2026/ विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव की पहल पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समयबद्ध किया गया है। इससे विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज निर्धारित प्रक्रिया और समय-सीमा में उपलब्ध हो सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत डुप्लीकेट माइग्रेशन प्रमाण-पत्र, डुप्लीकेट अंकसूची, उत्तरपुस्तिका की पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन तथा उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं को समय-सीमा से जोड़ा गया है। डुप्लीकेट माइग्रेशन प्रमाण-पत्र और डुप्लीकेट अंकसूची के लिए 60 दिवस की समय-सीमा निर्धारित…
रायपुर। CG Ration News: छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारकों के लिए राहत की खबर है। सितंबर और अक्टूबर महीने का चावल तय समय-सीमा में नहीं ले पाने वाले पात्र हितग्राहियों को सरकार ने अतिरिक्त समय दिया है। अब ऐसे हितग्राही 15 अक्टूबर 2026 तक दोनों महीनों का चावल ले सकेंगे। इसके लिए 1 अक्टूबर से ऑनलाइन पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है। सरकार ने यह फैसला उन हितग्राहियों को ध्यान में रखते हुए लिया है, जो किसी कारण से 30 सितंबर तक राशन नहीं ले पाए थे। 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो महीने का राशन राज्य सरकार ने पहले सितंबर-अक्टूबर के…
रायपुर। CG Rural Bus Service: छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सुविधा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के दूसरे चरण का विस्तार किया जा रहा है। इस चरण में आठ जिलों के अनुसूचित क्षेत्रों में आने वाले 85 आदिवासी विकासखंडों को शामिल किया गया है। योजना के तहत नियमित बस सेवा से वंचित 4,368 गांवों को परिवहन सुविधा से जोड़ने की तैयारी है। सरकार को उम्मीद है कि इन क्षेत्रों में दिसंबर 2026 तक बस सेवा शुरू हो सकती है। इससे करीब 14.57 लाख लोगों को…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय खिलाड़ियों का जोश और देशभक्ति देखने को मिली। भारतीय दल की स्टेडियम में एंट्री के दौरान पूरा माहौल ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। श्रीलंका और चीन के बाद जब भारतीय खिलाड़ी मैदान में पहुंचे, तो उनके चेहरों पर देश के लिए मेडल जीतने का गर्व साफ नजर आया। भारतीय खिलाड़ियों ने हाथों में छोटे-छोटे तिरंगे थाम रखे थे और कई खिलाड़ी विक्ट्री साइन बनाते हुए नजर आए। इन तस्वीरों ने खेल प्रशंसकों का दिल जीत लिया। थाईलैंड और कंबोडिया के दलों से पहले भारतीय टीम…
मुंबई: Uddhav and Raj Thackeray’s protest against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने संयुक्त रूप से बड़ा प्रदर्शन किया। दोनों नेताओं की पार्टियों शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं समेत हजारों लोग इस मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने मेट्रो स्टेशन से महानगरपालिका भवन तक मार्च निकाला। इस दौरान चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना…
नई दिल्ली: India vs New Zealand ODI Series 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज पर हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेलनी है। ऐसे में टीम चयन को लेकर कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सीनियर खिलाड़ियों की वापसी से बदलेगा समीकरण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कुछ सीनियर खिलाड़ियों की वापसी की उम्मीद है। ऐसे में मौजूदा टीम में शामिल उन खिलाड़ियों के लिए मुश्किल…
Bollywood Celebrities : ‘देश को आप पर गर्व है’, कैप्टन स्मित मच्छार की हिम्मत पर फिदा हुए शाहरुख खान
नई दिल्ली: Bollywood Celebrities: फ्लाईदुबई के भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की देश-विदेश में जमकर तारीफ हो रही है। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के दौरान गंभीर हमले के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले कैप्टन की हिम्मत ने बॉलीवुड सितारों का भी दिल जीत लिया है। शाहरुख खान और अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें असली हीरो बताया और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। फ्लाइट में हुआ था कैप्टन पर चाकू से हमला रिपोर्ट के मुताबिक, 30 सितंबर को कैप्टन स्मित मच्छार फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 उड़ा रहे थे।…
कोयंबटूर: Navy sailor falls into Pakistani agent’s honey trap: आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल ने इंडियन नेवी के जवान प्रदीप मुखर्जी को कथित तौर पर पाकिस्तानी महिला खुफिया एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आई महिला ने जवान को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाया और धीरे-धीरे उससे नौसेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। INS अग्रणी में कोर्स कर रहा था जवान जानकारी के अनुसार, प्रदीप मुखर्जी कोयंबटूर के रेड फील्ड्स स्थित INS अग्रणी में मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स कर रहा…
Chhattisgarh News सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक ग्राम सभा का प्रस्ताव चर्चा में है। पोलमपल्ली थाना क्षेत्र की पुनपल्ली ग्राम पंचायत में हुई ग्राम सभा में कथित तौर पर ईसाई और धर्मांतरित व्यक्तियों को गांव में शव दफनाने के लिए जमीन नहीं देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा चर्च निर्माण, प्रार्थना सभा और अन्य चर्च संबंधी गतिविधियों के लिए भी भूमि उपलब्ध नहीं कराने की बात प्रस्ताव में कही गई है। ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर भी इस निर्णय का उल्लेख किए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रस्ताव में पादरी और ईसाई धर्म प्रचारकों के…
बिलासपुर: High Court Order: छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग से जुड़े एक मामले में हाईकोर्ट के आदेश का समय पर पालन नहीं करना रायपुर के दो वरिष्ठ अधिकारियों को भारी पड़ गया। बिलासपुर हाईकोर्ट ने आबकारी कमिश्नर पी.एस. एल्मा और अपर आबकारी आयुक्त पी.एल. साहू को नोटिस जारी कर पूछा है कि हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर उनके खिलाफ न्यायालय अवमानना अधिनियम, 1971 के तहत कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए। 90 दिन में आदेश का पालन करने के दिए गए थे निर्देश पूरा मामला बिलासपुर निवासी और जिला जांजगीर-चांपा में आबकारी विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
