Author: cgvistaarnews
रायपुर: CG Government Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी बड़ी खबर है। राज्य में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग विभागों में सीधे भर्ती करने के बजाय कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से परीक्षा आयोजित कर चयन प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया जा रहा है। पटवारी और राजस्व निरीक्षक समेत कई पद परीक्षा के दायरे में नई व्यवस्था लागू होने के बाद राजस्व निरीक्षक, पटवारी, अमीन, सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट और डेटा एंट्री ऑपरेटर…
Vivo V80 Launch— वीवो कल यानी 6 अक्टूबर को अपनी लोकप्रिय V-सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo V80 भारत में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने ऑफिशियल लॉन्च से ठीक पहले फोन के डिजाइन, डिस्प्ले, बैटरी और Zeiss-ट्यून्ड कैमरा फीचर्स का खुलासा कर दिया है। Vivo V80 Launch : 7,200mAh बैटरी और Zeiss कैमरे के साथ कल भारत में एंट्री करेगा नया V-सीरीज फोन Zeiss कैमरा तकनीक और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से होगा लैस Vivo V80 के रियर पैनल पर OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम (100x डिजिटल जूम) वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा और एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस…
Pitru Paksha 2026: सनातन धर्म में पितृ पक्ष को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने का महत्वपूर्ण समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान पितरों का तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान और दान-पुण्य करने से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मान्यता है कि पितरों की कृपा से परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मकता बनी रहती है। Pitru Paksha 2026 की तारीख पितृ पक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर 2026 से हुई है और यह 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याद करते हैं और उनकी आत्मा की…
रायपुर। CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों से मानसून लौट चुका है, जिसके चलते मौसम अब शुष्क होने लगा है। दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंडक बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में कोई मजबूत मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है। अगले कुछ दिनों तक छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन में धूप और गर्मी परेशान कर सकती है, वहीं…
CG NEWS : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सनौद थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे एक मोटरसाइकिल जा टकराई। हादसे में बाइक सवार पिता और उसके 12 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार जानकारी के मुताबिक, डागेश्वर साहू (34) अपने दोनों बेटों वेद प्रकाश (12) और अनुराग (8) के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने…
Horoscope मेष आज का दिन नई शुरुआत के लिए अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. वृषभ आज धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है. नौकरी और व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी. किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखें. मिथुन आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा और मन…
CG NEWS : दुर्ग/भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने का आरोप 45 वर्षीय मकान मालिक दिलावर यादव पर लगा है। पीड़िता का परिवार आरोपी के ही मकान में किराए पर निवास करता है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अस्पताल में जांच के बाद हुआ खुलासा जानकारी के अनुसार, यह घटना 2 अक्टूबर की बताई जा रही है। आरोप है कि मकान मालिक ने मौका पाकर बच्ची के…
बिलासपुर।CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र स्थित बहेरामुड़ा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में एक शख्स कथित तौर पर नशे की हालत में स्कूल परिसर में नजर आ रहा है। वीडियो में वह खुद को स्कूल का प्रधान पाठक बताते हुए करीब 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, वीडियो…
रायपुर, 04 अक्टूबर 2026/ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा है कि बस्तर अब आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर निकलने को तैयार है। वर्षों तक नक्सल हिंसा के दौर में बस्तर के अनेक इलाकों में सड़कों, नदी-तालाबों के किनारे और स्कूलों के आसपास लगाए गए आईईडी की चपेट में सुरक्षाबलों के जवानों के साथ आम नागरिक और पशु भी आए। कई नागरिकों ने इन विस्फोटों में अपने हाथ-पैर गंवाए और आज भी दिव्यांगता के साथ कठिन जीवन जी रहे हैं। जिनकी वेदना को कम करने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ शासन भी लगातार प्रयासरत है। ऐसे…
रायपुर, 04 अक्टूबर 2026/ संपत्ति की रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए अलग से आवेदन, इंतजार और कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत कम हो जाए, तो नागरिकों के लिए पूरी प्रक्रिया कहीं अधिक सहज हो जाती है। कांकेर जिले के अभनपुर-सरोना निवासी किसान श्री चंद्रशेखर निषाद ने पंजीयन व्यवस्था में आए इसी बदलाव को महसूस किया। संपत्ति का पंजीयन होने के बाद ऑटोम्यूटेशन के माध्यम से नामांतरण की प्रक्रिया स्वतः आगे बढ़ी और उनका नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हो गया। इससे उनका समय बचा और नामांतरण के लिए अलग से कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ी। ‘सेवा संकल्प…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
