Author: cgvistaarnews

रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के रायखेड़ा स्थित अदानी पावर प्लांट में रविवार को शराब बिक्री को लेकर विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया। मजदूरों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान पथराव में खरोरा थाना प्रभारी घायल हो गए, जबकि रायखेड़ा के सरपंच दिनेश वर्मा की गाड़ी के शीशे टूट गए। घटना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर जांच शुरू कर दी है। शराब बिक्री को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के…

Read More

सूरजपुर। CG Crime News : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जादू-टोना यानी टोनही होने के आरोप में महिला से बर्बरता का मामला सामने आया है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर सोरीपारा गांव में 40 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट कर उसे निर्वस्त्र कर पेड़ से बांध दिया गया। आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में महिला के सिर, कमर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपी महिलाओं को…

Read More

धमतरी। CG News :  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। रूद्री थाना क्षेत्र के भटगांव में ग्रामीणों ने धर्मांतरित परिवार की महिला के अंतिम संस्कार का विरोध किया। विवाद के बाद परिवार ने हिंदू धर्म और समाज के रीति-रिवाजों को मानने की सहमति जताई। इसके बाद ग्रामीणों ने तिलक लगाकर और गंगाजल से परिवार का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मृत महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार किया गया। महिला की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, भटगांव निवासी सुरेश ध्रुव (35) ने…

Read More

मुंबई: Janhvi Kapoor AI Morphed Video: अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के मशहूर गाने ‘चुट्टामल्ले’ के फेक एआई मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कथित फेक वीडियो को लेकर पहले जूनियर एनटीआर ने सख्त रुख अपनाया था। अब जाह्नवी कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस तरह के कंटेंट और महिलाओं की निजता के उल्लंघन पर खुलकर बात की है। फेक AI वीडियो पर जाह्नवी कपूर ने जताई नाराजगी जाह्नवी कपूर ने अपने लंबे पोस्ट में कहा कि किसी महिला को…

Read More

नई दिल्ली: India West Indies T20 Schedule: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के बाद अब पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। अब दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। 6 अक्टूबर को खेला जाएगा पहला टी20 मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर, मंगलवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ में होगा।…

Read More

मॉस्को: Pneumonic Plague Russia: रूस के साइबेरियाई क्षेत्र इरकुत्स्क में न्यूमोनिक प्लेग से एक 28 वर्षीय महिला लैब टेक्नीशियन की मौत का मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला शेलेखोव स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करती थीं। बताया जा रहा है कि टेस्टिंग के दौरान एक ऐसी टेस्ट ट्यूब टूट गई थी, जिसमें जिंदा बैक्टीरिया मौजूद थे। इसके बाद उनके न्यूमोनिक प्लेग से संक्रमित होने की आशंका जताई गई। महिला की मौत के बाद संक्रमण को लेकर प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके संपर्क में आए करीब 197 लोगों को क्वारंटाइन किया…

Read More

नई दिल्ली: Election Commission of India: चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर चल रही बहस के बीच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन ने आयोग के कामकाज और मतदाताओं के अधिकार को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के केंद्र में मौजूद वोट देने का अधिकार खतरे में है और सुप्रीम कोर्ट को चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून पर जल्द फैसला करना चाहिए। ‘ऐसा चुनाव आयोग नहीं हो सकता जो ठीक से काम न करे’ राजकोट में ‘Constitution and the Common Man’ विषय पर…

Read More

नई दिल्ली: SIR Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले उसके नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। CJP के मुताबिक, अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका, रत्ना समेत कई नेताओं को सरकार की ओर से कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। पार्टी ने यह प्रदर्शन चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाया है। अभिजीत दीपके बोले- गिरफ्तारी से नहीं डरेंगे CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल…

Read More

CG NEWS : राजनांदगांव, 5 अक्टूबर 2026  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में जन्मदिन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दोस्तों के साथ ढाबे में खाना खाने निकले पांच युवकों की कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। सोमनी थाना क्षेत्र के टेडेसरा बस्ती के पास नेशनल हाईवे पर देर रात करीब डेढ़ बजे कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में ठेकेदार समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस…

Read More

राजनांदगांव, 5 अक्टूबर 2026। CG Crime News : कहते हैं लालच बुरी बला है, लेकिन जब रातों-रात गड़ा धन मिलने का सपना जुड़ जाए तो लोग अंधविश्वास के रास्ते पर भी कदम बढ़ाने से नहीं हिचकते। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मुतेड़ा नवागांव में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां आमनेर नदी के किनारे देर रात कथित तौर पर गड़ा धन निकालने के लिए तंत्र क्रिया किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। नदी किनारे देर रात संदिग्ध गतिविधियां देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे तो वहां…

Read More