Author: cgvistaarnews
रायपुर. 11 अक्टूबर 2026. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हरलीन देओल ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की रायपुर आवासीय हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद किया और अपने खेल जीवन के अनुभव साझा किए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ी से मिलकर अकादमी के बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की पहल पर हरलीन देओल हॉकी अकादमी आई थीं। राज्य के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर…
रायपुर,11 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत धमतरी जिले में आयोजित तीन दिवसीय ‘निदान-03’ विशेष शिविर दिव्यांगजनों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और भगवान महावीर दिव्यांग सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी दैनिक गतिविधियों को सुगम करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। नगरी और धमतरी में आयोजित इन शिविरों के शुरुआती दो दिनों में कुल 632 दिव्यांगजनों ने हिस्सा लिया, जिन्हें एक ही छत के नीचे कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण और शासकीय योजनाओं का पूरा संबल…
रायपुर: Chhattisgarh Congress Protest: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस सोमवार को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक आज शाम दिल्ली रवाना होंगे। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है। कांग्रेस मुख्यालय में होगी बैठक, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च की तैयारी जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन से पहले दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेस विधायकों की पार्टी हाईकमान के साथ बैठक होगी। इस बैठक में प्रदर्शन की रूपरेखा और आगे की…
बिलासपुर: Bilaspur Durga Idol Fire: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मां दुर्गा की प्रतिमा में आग लगने की घटना सामने आई है। यह घटना आजाद चौक और मंगला चौक के पास की बताई जा रही है। नवरात्रि और दुर्गोत्सव से जुड़ी तैयारियों के बीच सामने आई इस घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, आग लगने के कारण और प्रतिमा को हुए नुकसान के संबंध में अभी तक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। आजाद चौक और मंगला चौक के पास हुई घटना प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के आजाद चौक और मंगला चौक के आसपास मां दुर्गा की प्रतिमा…
रायपुर: Chhattisgarh Double Murder Case: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बिरबिरा में हुए बुजुर्ग दंपति के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय आरोपी प्रमोद उर्फ रॉकी साहू ने जादू-टोने के शक में बुजुर्ग दंपति सदाशी साहू और आसबती साहू की हत्या कर दी। आरोपी को संदेह था कि करीब एक साल पहले उसकी मां की मौत के पीछे दंपति का हाथ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए…
रायपुर: Chhattisgarh Cabinet Decision: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने कैबिनेट बैठक में दो अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 रिक्त पदों पर भर्ती की अनुमति दी गई। इसके साथ ही राज्य सरकार ने ‘आदिम जाति विकास विभाग’ का नाम बदलकर ‘जनजातीय कार्य विभाग’ करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इन फैसलों से पूर्व अग्निवीरों को राज्य की सेवाओं में अवसर मिलने के साथ विभागीय पहचान में भी बदलाव होगा। पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के…
नई दिल्ली: Supreme Court Order: दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को विशेष सुनवाई की। अदालत ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को अवैध रूप से हिरासत में नहीं लेने, दिल्ली मेट्रो और रेलवे सेवाओं को सामान्य रूप से संचालित करने तथा आम लोगों की आवाजाही सुचारू रखने के निर्देश दिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था के लिए बेहद जरूरी होने पर ही बैरिकेड्स लगाए जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिए जाने और 9 अक्टूबर के अपने आदेश के…
कभी परिवार की सीमित आमदनी और तंगहाली के बीच घर का खर्च चलाना और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना श्रीमती अहिल्या निषाद के लिए एक बड़ी चुनौती थी। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिलाईगढ़ (अ) की रहने वाली अहिल्या का जीवन सामान्य गृहिणियों की तरह ही आर्थिक संघर्षों से घिरा हुआ था। लेकिन कहते हैं कि मजबूत इरादे और सही दिशा में उठाया गया एक छोटा कदम भी तकदीर बदल सकता है। अहिल्या की यह प्रेरक कहानी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान योजना) और उनकी खुद की कड़ी मेहनत का एक बेहतरीन उदाहरण है। *बिहान…
रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ देश के पर्यटन मानचित्र पर छत्तीसगढ़ को एक आकर्षक और विशिष्ट पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार पहल कर रहा है। इसी कड़ी में 7 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने सहभागिता करते हुए राज्य की अनुपम प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों, जनजातीय परंपराओं और पर्यटन की विविध संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से प्रस्तुत किया। इस आयोजन ने छत्तीसगढ़ पर्यटन के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभागों, टूर ऑपरेटरों और पर्यटन क्षेत्र से…
रायपुर. 10 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 11 अक्टूबर को कंसेशन एग्रीमेंट किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की मौजूदगी में रायपुर, बिलासपुर, भिलाई और कोरबा नगर निगम का चयनित एजेंसी चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के साथ कंसेशन एग्रीमेंट होगा। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत होने वाले इस समझौते से चारों शहरों में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू करने का रास्ता साफ होगा। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित कंसेशन एग्रीमेंट कार्यक्रम में…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
