Close Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • अन्य
What's Hot

Shubman Gill ICC Player of the Month Award 2026: शुभमन गिल और शेफाली वर्मा का जलवा, सितंबर 2026 के ICC अवॉर्ड्स पर भारतीय खिलाड़ियों का कब्जा

October 13, 2026

Rakhi Sawant On Mr Faisu Wedding: मिस्टर फैसू की शादी पर राखी सावंत का तंज, बोलीं- जन्नत को दूसरा फैसू मिल जाएगा

October 13, 2026

Chhattisgarh News: जगदलपुर में शिक्षक की मांग को लेकर दिव्यांग बच्चों का प्रदर्शन, प्रशासन से लगाई गुहार

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
CG Vistaar NewsCG Vistaar News
Wednesday, October 14
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • अन्य
CG Vistaar NewsCG Vistaar News
Home»अन्य

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट.

cgvistaarnewsBy cgvistaarnewsOctober 10, 2026 अन्य No Comments3 Mins Read
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर. 10 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 11 अक्टूबर को कंसेशन एग्रीमेंट किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की मौजूदगी में रायपुर, बिलासपुर, भिलाई और कोरबा नगर निगम का चयनित एजेंसी चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के साथ कंसेशन एग्रीमेंट होगा। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत होने वाले इस समझौते से चारों शहरों में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू करने का रास्ता साफ होगा। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित कंसेशन एग्रीमेंट कार्यक्रम में प्रदेश के आठ नगरीय निकायों के महापौर और आयुक्त शामिल होंगे। इनमें रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी, कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार, रिसाली की महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, भिलाई के महापौर श्री नीरज पाल, बीरगांव के महापौर श्री नंदलाल देवांगन तथा भिलाई-चरोदा के महापौर श्री निर्मल कोसरे शामिल हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, संचालक श्री नीलेश क्षीरसागर और सूडा के सीईओ श्री सुमीत अग्रवाल भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के पहले चरण में प्रदेश के चार नगर निगमों में कुल 240 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने की योजना है। इनमें सबसे अधिक 100 बसें रायपुर में चलेंगी। दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर को 50-50 तथा कोरबा को 40 बसें मिलेंगी। बसों के संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बिलासपुर और भिलाई में 1 नवम्बर 2026 तक प्रतीकात्मक रूप से 20-20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रमुख सचिव श्री बोरा ने बताया कि ई-बसों में यात्रियों की सुविधा के साथ सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। बसें आधुनिक और हाईटेक सुविधाओं से लैस होंगी। यात्रियों को मोबाइल स्कैनर के माध्यम से किराए का भुगतान करने और ऑनलाइन टिकट लेने की सुविधा मिलेगी। सुरक्षा के लिए प्रत्येक बस में छह कैमरे लगाए जाएंगे। यात्री मोबाइल एप से बसों के रूट की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। श्री बोरा ने बताया कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना का उद्देश्य शहरी सार्वजनिक परिवहन को स्वच्छ, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल बनाना है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने, वायु प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन घटाने में मदद मिलेगी। इससे नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ शहरों की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के प्रयासों को भी गति मिलेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
cgvistaarnews
  • Website

Keep Reading

Chhattisgarh News: जगदलपुर में शिक्षक की मांग को लेकर दिव्यांग बच्चों का प्रदर्शन, प्रशासन से लगाई गुहार

Chhattisgarh News: प्लेस ऑफ सेफ्टी में हंगामा कर भागे 6 बालक, गार्ड को कमरे में किया बंद

Chhattisgarh Sugarcane Bonus 2026: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: गन्ना किसानों का बोनस 355 से बढ़कर 425 रुपये प्रति क्विंटल

India GDP Growth Rate 2026-27: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर IMF की बड़ी भविष्यवाणी, 2026-27 में 7% रह सकती है GDP ग्रोथ

CG Teacher Recruitment 2026 : हाई कोर्ट के आदेश के बाद बदली दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

Editors Picks

Chhattisgarh News: जगदलपुर में शिक्षक की मांग को लेकर दिव्यांग बच्चों का प्रदर्शन, प्रशासन से लगाई गुहार

October 13, 2026

Chhattisgarh News: प्लेस ऑफ सेफ्टी में हंगामा कर भागे 6 बालक, गार्ड को कमरे में किया बंद

October 13, 2026

Chhattisgarh Sugarcane Bonus 2026: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: गन्ना किसानों का बोनस 355 से बढ़कर 425 रुपये प्रति क्विंटल

October 13, 2026

India GDP Growth Rate 2026-27: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर IMF की बड़ी भविष्यवाणी, 2026-27 में 7% रह सकती है GDP ग्रोथ

October 13, 2026
Latest Posts

Shubman Gill ICC Player of the Month Award 2026: शुभमन गिल और शेफाली वर्मा का जलवा, सितंबर 2026 के ICC अवॉर्ड्स पर भारतीय खिलाड़ियों का कब्जा

October 13, 2026

Rakhi Sawant On Mr Faisu Wedding: मिस्टर फैसू की शादी पर राखी सावंत का तंज, बोलीं- जन्नत को दूसरा फैसू मिल जाएगा

October 13, 2026

Chhattisgarh News: जगदलपुर में शिक्षक की मांग को लेकर दिव्यांग बच्चों का प्रदर्शन, प्रशासन से लगाई गुहार

October 13, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.