Close Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • अन्य
What's Hot

Shubman Gill ICC Player of the Month Award 2026: शुभमन गिल और शेफाली वर्मा का जलवा, सितंबर 2026 के ICC अवॉर्ड्स पर भारतीय खिलाड़ियों का कब्जा

October 13, 2026

Rakhi Sawant On Mr Faisu Wedding: मिस्टर फैसू की शादी पर राखी सावंत का तंज, बोलीं- जन्नत को दूसरा फैसू मिल जाएगा

October 13, 2026

Chhattisgarh News: जगदलपुर में शिक्षक की मांग को लेकर दिव्यांग बच्चों का प्रदर्शन, प्रशासन से लगाई गुहार

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
CG Vistaar NewsCG Vistaar News
Saturday, October 17
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • अन्य
CG Vistaar NewsCG Vistaar News
Home»अन्य

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को मिल रहा नया आधार, अमारू में 20 एकड़ में लेमन ग्रास की खेती.

cgvistaarnewsBy cgvistaarnewsOctober 5, 2026 अन्य No Comments5 Mins Read
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर 05 अक्टूबर 2026/ प्राकृतिक सौंदर्य और वनौषधीय संपदा के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की वादियों में इन दिनों एक नई खुशबू फैल रही है। यह खुशबू केवल लेमन ग्रास की नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, समृद्धि और महिला सशक्तिकरण की है। कभी परिवार की सीमित आय में घर-गृहस्थी संभालने वाली ग्रामीण महिलाएं आज संगठित होकर खेती और स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक ताकत बन रही हैं। ग्राम अमारू में बिहान योजना से जुड़ी महिला स्वसहायता समूहों की दीदियों ने लेमन ग्रास की खेती के जरिए ‘लखपति दीदी’ बनने की दिशा में एक नई शुरुआत की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर ‘लखपति दीदी’ के रूप में आगे बढ़ाने की परिकल्पना को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के समन्वय से महिलाओं को स्वसहायता समूहों से जोड़ने के साथ उन्हें आर्थिक सहायता, बैंक लिंकेज, प्रशिक्षण और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जीपीएम जिले में लेमन ग्रास जैसी औषधीय और व्यावसायिक फसलों को ग्रामीण महिलाओं की आय का नया माध्यम बनाने की पहल की गई है।

जनपद पंचायत पेंड्रा के ग्राम अमारू में गठित 10 महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने लगभग 20 एकड़ भूमि पर सामूहिक रूप से लेमन ग्रास की खेती शुरू की है। इनमें ज्योति महिला समूह, महामाया समूह, जय संतोषी माता समूह और हनी समूह सहित अन्य स्वसहायता समूह शामिल हैं। महिलाओं का यह सामूहिक प्रयास केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव में उपलब्ध भूमि और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से स्थायी ग्रामीण आजीविका का एक नया मॉडल तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

*खेतों से निकलेगा सुगंधित तेल, बाजार से जुड़ेगी महिलाओं की मेहनत*

लेमन ग्रास एक सुगंधित एवं औषधीय पौधा है, जिससे प्राप्त तेल का उपयोग विभिन्न उत्पादों में किया जाता है। ग्राम अमारू की महिलाएं इसकी खेती के बाद तेल निकालकर खुले बाजार और औषधीय संस्थानों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही हैं। इससे खेती को सीधे बाजार से जोड़कर महिलाओं की आय बढ़ाने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

ज्योति महिला समूह की सदस्य श्रीमती गायत्री काशीपुरी ने बताया कि उनके समूह की 11 सदस्य पादप औषधि बोर्ड के सहयोग से लेमन ग्रास की खेती कर रही हैं। उन्होंने बताया कि लेमन ग्रास से तेल निकालकर बाजार एवं औषधीय संस्थानों में बेचा जाएगा। इसका उपयोग चाय, इत्र तथा विभिन्न औषधीय उत्पादों में किया जाता है। श्रीमती गायत्री ने उत्साह के साथ कहा कि समूह की महिलाएं इस खेती को आने वाले समय में और विस्तार देना चाहती हैं।

*सरकारी मदद ने बढ़ाया हौसला, आजीविका के खुले कई रास्ते*

महामाया समूह की श्रीमती सुशीला भानू, जय संतोषी माता समूह की श्रीमती पाबरिया भानू और हनी समूह की श्रीमती पूजा ध्रुव ने बताया कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद महिलाओं के लिए आजीविका के कई नए रास्ते खुले हैं। समूहों को 15 हजार रुपये की चक्रीय राशि, 60 हजार रुपये की सामुदायिक निवेश निधि तथा बैंक लिंकेज का लाभ मिला है।

इस आर्थिक सहयोग और समूह की सामूहिक शक्ति के बल पर महिलाएं आज केवल लेमन ग्रास की खेती ही नहीं कर रही हैं, बल्कि सेंटरिंग प्लेट व्यवसाय, टेंट हाउस, सब्जी बाड़ी, किराना दुकान, बकरी पालन और मुर्गी पालन जैसी विभिन्न आजीविका गतिविधियों से भी जुड़ रही हैं। इससे महिलाओं की स्वयं की आय बढ़ने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और उनमें निर्णय लेने का आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।

*‘लखपति दीदी’ के संकल्प की ओर मजबूत कदम*

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वसहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं की वार्षिक आय बढ़ाकर उन्हें ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा है। छत्तीसगढ़ में साय सरकार द्वारा भी ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आयमूलक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जीपीएम जिले के अमारू में लेमन ग्रास की खेती इसी दिशा में संभावनाओं से भरा प्रयास है। यदि उत्पादन के साथ प्रसंस्करण और विपणन की मजबूत व्यवस्था विकसित होती है, तो यह गतिविधि महिलाओं के लिए नियमित और बेहतर आय का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती है।

*खेतों में उग रही फसल के साथ बढ़ रहे महिलाओं के सपने*

ग्राम अमारू की यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आ रहे सकारात्मक बदलाव की तस्वीर प्रस्तुत करती है। जिन हाथों ने वर्षों तक परिवार और घर की जिम्मेदारियां संभालीं, वही हाथ अब खेतों में लेमन ग्रास लगाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहे हैं। समूह की ताकत, सरकारी योजनाओं का सहयोग और महिलाओं की मेहनत मिलकर गांव में आजीविका का नया रास्ता तैयार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘लखपति दीदी’ के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने वाली राज्य सरकार की नीतियों के बीच ग्राम अमारू की महिलाएं बदलाव की मजबूत कड़ी बनकर उभरी हैं। लेमन ग्रास की यह महक अब केवल खेतों तक सीमित नहीं है। यह महिलाओं के आत्मविश्वास, उनके परिवारों की खुशहाली और आत्मनिर्भर ग्रामीण छत्तीसगढ़ की नई उम्मीद की खुशबू बन रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
cgvistaarnews
  • Website

Keep Reading

Chhattisgarh News: जगदलपुर में शिक्षक की मांग को लेकर दिव्यांग बच्चों का प्रदर्शन, प्रशासन से लगाई गुहार

Chhattisgarh News: प्लेस ऑफ सेफ्टी में हंगामा कर भागे 6 बालक, गार्ड को कमरे में किया बंद

Chhattisgarh Sugarcane Bonus 2026: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: गन्ना किसानों का बोनस 355 से बढ़कर 425 रुपये प्रति क्विंटल

India GDP Growth Rate 2026-27: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर IMF की बड़ी भविष्यवाणी, 2026-27 में 7% रह सकती है GDP ग्रोथ

CG Teacher Recruitment 2026 : हाई कोर्ट के आदेश के बाद बदली दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

Editors Picks

Chhattisgarh News: जगदलपुर में शिक्षक की मांग को लेकर दिव्यांग बच्चों का प्रदर्शन, प्रशासन से लगाई गुहार

October 13, 2026

Chhattisgarh News: प्लेस ऑफ सेफ्टी में हंगामा कर भागे 6 बालक, गार्ड को कमरे में किया बंद

October 13, 2026

Chhattisgarh Sugarcane Bonus 2026: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: गन्ना किसानों का बोनस 355 से बढ़कर 425 रुपये प्रति क्विंटल

October 13, 2026

India GDP Growth Rate 2026-27: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर IMF की बड़ी भविष्यवाणी, 2026-27 में 7% रह सकती है GDP ग्रोथ

October 13, 2026
Latest Posts

Shubman Gill ICC Player of the Month Award 2026: शुभमन गिल और शेफाली वर्मा का जलवा, सितंबर 2026 के ICC अवॉर्ड्स पर भारतीय खिलाड़ियों का कब्जा

October 13, 2026

Rakhi Sawant On Mr Faisu Wedding: मिस्टर फैसू की शादी पर राखी सावंत का तंज, बोलीं- जन्नत को दूसरा फैसू मिल जाएगा

October 13, 2026

Chhattisgarh News: जगदलपुर में शिक्षक की मांग को लेकर दिव्यांग बच्चों का प्रदर्शन, प्रशासन से लगाई गुहार

October 13, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.