Close Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • अन्य
What's Hot

Shubman Gill ICC Player of the Month Award 2026: शुभमन गिल और शेफाली वर्मा का जलवा, सितंबर 2026 के ICC अवॉर्ड्स पर भारतीय खिलाड़ियों का कब्जा

October 13, 2026

Rakhi Sawant On Mr Faisu Wedding: मिस्टर फैसू की शादी पर राखी सावंत का तंज, बोलीं- जन्नत को दूसरा फैसू मिल जाएगा

October 13, 2026

Chhattisgarh News: जगदलपुर में शिक्षक की मांग को लेकर दिव्यांग बच्चों का प्रदर्शन, प्रशासन से लगाई गुहार

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
CG Vistaar NewsCG Vistaar News
Wednesday, October 14
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • अन्य
CG Vistaar NewsCG Vistaar News
Home»राजनीति

Pneumonic Plague Russia : रूस में न्यूमोनिक प्लेग से 28 वर्षीय महिला की मौत, टूटी टेस्ट ट्यूब से संक्रमण की आशंका

cgvistaarnewsBy cgvistaarnewsOctober 5, 2026Updated:October 13, 2026 राजनीति No Comments3 Mins Read
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मॉस्को: Pneumonic Plague Russia: रूस के साइबेरियाई क्षेत्र इरकुत्स्क में न्यूमोनिक प्लेग से एक 28 वर्षीय महिला लैब टेक्नीशियन की मौत का मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला शेलेखोव स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करती थीं। बताया जा रहा है कि टेस्टिंग के दौरान एक ऐसी टेस्ट ट्यूब टूट गई थी, जिसमें जिंदा बैक्टीरिया मौजूद थे। इसके बाद उनके न्यूमोनिक प्लेग से संक्रमित होने की आशंका जताई गई।

महिला की मौत के बाद संक्रमण को लेकर प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके संपर्क में आए करीब 197 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। वहीं, कई अस्पतालों में भी सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण के उपाय बढ़ा दिए गए हैं।

टेस्ट ट्यूब टूटने के बाद संक्रमण की आशंका

मृतका की पहचान दारिया शिपिलोवा के रूप में बताई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैंपल की जांच के दौरान उनसे गलती से एक टेस्ट ट्यूब टूट गई थी। इसमें जीवित बैक्टीरिया मौजूद होने की बात कही जा रही है।

इसके कुछ समय बाद शिपिलोवा को गंभीर निमोनिया जैसे लक्षण दिखाई दिए। उन्हें 29 सितंबर को शेलेखोव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया, लेकिन 1 अक्टूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

197 लोग क्वारंटाइन, निगरानी बढ़ाई गई

घटना के बाद अधिकारियों ने महिला के संपर्क में आए लोगों की पहचान की। करीब 197 लोगों को क्वारंटाइन और मेडिकल निगरानी में रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक निगरानी में रखे गए लोगों में बीमारी के लक्षण सामने नहीं आए हैं और शुरुआती लैब टेस्ट नेगेटिव बताए जा रहे हैं।

संक्रमण की आशंका के बीच इरकुत्स्क क्षेत्र में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों को भी रद्द किया गया है। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से संक्रमण नियंत्रण के उपाय किए जा रहे हैं।

क्या है न्यूमोनिक प्लेग?

न्यूमोनिक प्लेग प्लेग का वह गंभीर रूप है, जिसमें संक्रमण फेफड़ों को प्रभावित करता है। यह संक्रमित व्यक्ति की खांसी या छींक से निकलने वाली सांस की बूंदों के जरिए दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकता है।

इस बीमारी में तेज बुखार, कमजोरी, सांस लेने में परेशानी और गंभीर निमोनिया जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने पर यह जानलेवा हो सकता है। हालांकि, शुरुआती चरण में उचित एंटीबायोटिक उपचार मिलने पर इसका इलाज संभव है।

CG Crime News : आधी रात तंत्र क्रिया से हड़कंप, गड़ा धन निकालने पहुंचे लोगों में 2 पकड़ाए

रूस के अधिकारी कर रहे हैं स्थिति की निगरानी

इरकुत्स्क क्षेत्र के गवर्नर इगोर कोबजेव ने लोगों से शांत रहने की अपील की है। उन्होंने संक्रमण की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी कदम उठाए जाने की जानकारी दी।

पड़ोसी बुर्यातिया क्षेत्र के गवर्नर अलेक्सी त्स्यदेनोव ने भी महिला की मौत के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मौत संभवतः प्लेग से हुई हो सकती है, हालांकि उनके क्षेत्र में प्लेग का कोई प्रकोप नहीं है।

अमेरिका भी मामले पर रख रहा नजर

रूस में सामने आए इस संदिग्ध प्लेग मामले पर अमेरिका भी नजर रख रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, वॉशिंगटन इस मामले को लेकर CDC और अन्य संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है।

अमेरिकी अधिकारियों ने शुरुआती चरण में उपचार शुरू करने के महत्व पर जोर दिया है। फिलहाल रूस में सामने आया यह मामला स्थानीय स्तर पर संदिग्ध संक्रमण और संपर्कों की निगरानी का विषय बना हुआ है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
cgvistaarnews
  • Website

Keep Reading

CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेता हिरासत में, तिरंगा लेकर पहुंचने पर पुलिस ने की कार्रवाई

CJI Surya Kant Statement: दिल्ली में विपक्षी मार्च को लेकर बढ़ी हलचल, CJI सूर्यकांत बोले- न्यायालय को प्रदर्शनों से दूर रखें

Odisha Cobra Snake Bite News: कोबरा के साथ वीडियो बनाना पड़ा भारी, सांप के डसने से युवक की मौत; गांव में पसरा मातम

Supreme Court Order: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें, दिल्ली पुलिस को सुप्रीम कोर्ट की सख्त हिदायत

Jantar Mantar Protest: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की खबर

Abhijit Deepke’s grandmother passes away: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, अब दादी के निधन की खबर

Editors Picks

CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेता हिरासत में, तिरंगा लेकर पहुंचने पर पुलिस ने की कार्रवाई

October 13, 2026

CJI Surya Kant Statement: दिल्ली में विपक्षी मार्च को लेकर बढ़ी हलचल, CJI सूर्यकांत बोले- न्यायालय को प्रदर्शनों से दूर रखें

October 12, 2026

Odisha Cobra Snake Bite News: कोबरा के साथ वीडियो बनाना पड़ा भारी, सांप के डसने से युवक की मौत; गांव में पसरा मातम

October 12, 2026

Supreme Court Order: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें, दिल्ली पुलिस को सुप्रीम कोर्ट की सख्त हिदायत

October 11, 2026
Latest Posts

Shubman Gill ICC Player of the Month Award 2026: शुभमन गिल और शेफाली वर्मा का जलवा, सितंबर 2026 के ICC अवॉर्ड्स पर भारतीय खिलाड़ियों का कब्जा

October 13, 2026

Rakhi Sawant On Mr Faisu Wedding: मिस्टर फैसू की शादी पर राखी सावंत का तंज, बोलीं- जन्नत को दूसरा फैसू मिल जाएगा

October 13, 2026

Chhattisgarh News: जगदलपुर में शिक्षक की मांग को लेकर दिव्यांग बच्चों का प्रदर्शन, प्रशासन से लगाई गुहार

October 13, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.